Rampur News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोग घायल
रामपुर, नवम्बर 7 -- Rampur News: कोतवाली क्षेत्र में एएनएम अस्पताल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। एक की टांग में फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरे को भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुरादाबाद के मुंडापांडे थाना क्षेत्र के बरवारा गांव निवासी आरिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अक्तूबर की रात करीब 10:20 बजे वह अपने भतीजे जुनैद के साथ रामपुर स्थित दूध की दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक भतीजा चला रहा था। आरोप है कि एएनएम अस्पताल के पास सामने से आ रही लाल रंग की तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आरिफ की टांग में फ्रैक्चर हो गया, जबकि जुनैद को भी चोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.