रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: तहसील क्षेत्र के गांव गोकुल नगरी में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन में रविवार को पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने संकीर्तन में सहभागिता कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। गांव में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन से भक्तिमय माहौल बना हुआ है। संकीर्तन में श्रद्धालु भगवान के नाम का गुणगान कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, दीपांकर बैरागी, करन हलदार, प्रकाश राय, रविंद्र सिकदार और श्यामल मिर्धा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक गौरांग दास, दिलीप हलदार और उत्तम हलदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। आयोजकों ने अतिथियों का स्वागत करत...