रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: शाहबाद कोतवाली क्षेत्र टांडा बंसीधर गांव स्थित अखिल भारतीय अंबेडकर संघ के प्रांगण में रविवार रात तीन दिवसीय बौद्ध कथा कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राधेश्याम राही ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भगवान गौतम बुद्ध के विचारों और बहुजन महापुरुषों के संघर्ष को याद करते हुए समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में शाकिर धर्मा, फरमान अब्बासी, मुजफ्फर सलमानी, यमन खान, शहजादे खान, नावेद खान, रणवीर सिंह सागर, रिशव राही, अरुण सागर, विजय सागर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...