Rampur News: तीन गोवंशों की मौत के मामले में केयरटेकर पर लापरवाही का मुकदमा
रामपुर, अगस्त 29 -- Rampur News: नगर पंचायत मसवासी की ग्राम खौदकलां मार्ग पर स्थित कान्हा गोशाला में तीन गोवंशों की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अमित कुमार चंद्रा की तहरीर पर पुलिस ने गोशाला के केयरटेकर विशाल पुत्र दारा सिंह के खिलाफ गोवंशों की देखभाल में लापरवाही और क्रूरता के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संदीप कुमार को सौंपी गई है। तहरीर के अनुसार, 22 अगस्त की रात कान्हा गोशाला में दो मादा गोवंश आपस में लड़ गईं थीं। आरोप है कि उस समय ड्यूटी पर तैनात केयरटेकर विशाल और अन्य कर्मचारियों ने दोनों गोवंशों को समय रहते अलग नहीं किया। लड़ाई में दोनों गोवंश घायल हो गए। इनमें से एक मादा गोवंश गंभीर रुप से घायल हो गई और पैरालिसिस की स्थिति में पहुंच गई। नगर पंचायत के वरिष्ठ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.