रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: श्री नारायण सिंह इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद में तीज महोत्सव के मौके पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा की ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्र नाजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कक्षा 11 की छात्रा साजिया ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान कक्षा 11 की छात्रा प्रियांशी ने प्राप्त किया। सभी विजेता उपविजेता छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यापक हरपाल सिंह मौर्य, विनोद कुमार राजपूत, इकरा अंसारी, अंजू राजपूत, फरहीन पाशा...