रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: भोट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाकियू अंबावता के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। ट्रैक्टर, बाइक और कारों पर सवार होकर बड़ी संख्या में किसान यात्रा में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर किसानों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण किया। भाकियू अंबावता के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने से शुरू हुई। यहां ट्रैक्टर और अन्य वाहन एकत्र होने के बाद यात्रा गल्ला मंडी होते हुए नैनीताल हाईवे पर पहुंची। इसके बाद यात्रा मुल्लाखेड़ा, पंजाबनगर, खूंटाखेड़ा, मुंडिया, मनकरा, संकरा, भोट, थूनापुर और पत्थरखेड़ा होते हुए कोयला टोल प्लाजा पहुंची। यह भी पढ़ें- Lakhimpur...