Rampur News: तालाब में डूबने से दो मासूम दोस्तों की मौत
रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: भोट। थाना क्षेत्र के वाजीदपुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने साथियों के साथ तालाब में नहाने गए थे, जहां गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। वाजीदपुर निवासी आलिम (11) पुत्र हसीन और आमिर (12) पुत्र रहीस गांव के तीन अन्य साथियों के साथ खेतों के किनारे स्थित तालाब में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय आलिम और आमिर खेलते-खेलते तालाब के गहरे हिस्से में चले गए और डूबने लगे। साथ मौजूद बच्चों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर वे दौड़कर गांव पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.