रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: केमरी। गांव स्थित एक तालाब की चारदीवारी को लेकर हुए विवाद में दो युवक आपस में भिड़ गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को केमरी थाना क्षेत्र के मिलक नियाजी गांव में एक तालाब की चारदीवारी का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसको लेकर गांव के ही सोमपाल और पूरनलाल आपस में बहस करने लगे। बहस करते करते कुछ देर में दोनों युवक आपस में मारपीट करने लगे। जिसके बाद दोनों युवक एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केमरी पुलिस के पास पहुंचे। थानाध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिलने पर आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: तालाब की चारदीवारी को लेकर मारपीट, द...