Rampur News: तहसील परिसर में महिला से मारपीट, मचा हंगामा
रामपुर, अक्टूबर 17 -- Rampur News: शाहबाद। तहसील परिसर में शनिवार को महिला के साथ मारपीट के दौरान हंगामा हो गया। महिला ने अपने पति और दो अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना के बाद पीड़िता ने संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों से शिकायत की। इस पर सीओ देवकीनंदन ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ उसे भेजा। मिली जानकारी के अनुसार जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी निवासी महिला की शादी जनपद बरेली के सिरौली में हुई है। शनिवार को वह शाहबाद तहसील पहुंची थी। इसी दौरान तहसीलदार कार्यालय के सामने उसका पति भी आ गया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पति और उसके साथ आए दो अज्ञात लोगों ने महिला के साथ मारपीट की। तहसील परिसर में हंगामा होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ इकठ्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.