Rampur News: तहसीलों में आज होगा संपूर्ण समाधान दिवस
रामपुर, जुलाई 5 -- Rampur News: रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि शासन के आदेशानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक होता है लेकिन, टीईटी के चलते इस बार सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार वह स्वयं सदर तहसील, मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चन्द्र शाहबाद तहसील, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नन्द कुमार सिंह मिलक तहसील तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डाक्टर नितिन मदान टांडा तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण आयोजन कराने तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.