रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 13 अगस्त की रात घर में घुसकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहन लाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रात करीब 10 बजे आगापुर रोड स्थित गड्डा कॉलोनी में हुई। शिकायतकर्ता मोहन लाल का आरोप है कि राजकुमार, अंबा प्रसाद, आरती, अमन और सरस्वती गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और तलवार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने मोहन लाल, उनकी पत्नी रजनी और बच्चों के साथ मारपीट की। आरोप लगाया गया है कि राजकुमार और अंबा प्रसाद ने रजनी पर तलवार व धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और शरीर पर भी कई चोटें लगीं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: ग्रामीण पर जानलेवा हमले में चार माह ब...