रामपुर, सितम्बर 5 -- Rampur News: गंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर उसके पिता और परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किए जाने का विरोध करने पर आरिश और सरफराज उर्फ छोटे ने गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद रात आरिश और सरफराज डंडे व तमंचे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरिश ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद तमंचे की बट और डंडे से उसके साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भी हाथापाई और छेड़छाड़ करने तथा कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को बचाया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने धमकी दी कि वह और उसके परिवार को जान से मारे बिना नहीं छोड़ेंगे। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। तहरीर में यह भी आरोप ल...