रामपुर, जुलाई 22 -- Rampur News: अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कलीनगर-धनौरी मार्ग स्थित आम के बाग के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने राजपाल पुत्र भूरेलाल निवासी ग्राम रुस्तमनगर, निकट छपर्रा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...