Rampur News: ढाबे के बाहर खड़ी बाइक चुराई, सीसीटीवी में कैद हुए दो चोर
रामपुर, अक्टूबर 7 -- Rampur News: शहजादनगर थाना क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने गए युवक की बाइक दो अज्ञात चोर मास्टर चाबी लगाकर चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिलक के धनेली पूर्वी गांव निवासी महेंद्र कुमार पांडेय के मुताबिक, पांच अक्तूबर की शाम करीब 5:14 बजे वह अपने गांव के ही शुभम पांडेय की बाइक लेकर शंकरपुर स्थित यूपी-22 ढाबे पर खाना खाने गए थे। उन्होंने बाइक ढाबे के गेट पर खड़ी की थी। करीब छह बजे खाना खाने के बाद वापस लौटे तो बाइक गायब थी। महेंद्र ने ढाबे के मैनेजर और ड्यूटी पर तैनात गार्ड से जानकारी की। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक की गई। फुटेज में करीब 5:47 बजे दो अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़ते और मास्टर चाबी लगाकर उसे लेकर जाते दिखाई दिए। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.