Rampur News: डूबते बच्चे को बचाने नदी में कूदे एडीओ, पेश की साहस और इंसानियत की मिसाल
रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: रामपुर। कोसी नदी में रविवार को गहरे पानी में डूब रहे बच्चे को बचाकर समाज कल्याण विभाग के एडीओ राहुल यादव ने साहस, तत्परता और मानवीय संवेदना की मिसाल पेश की। घटना के दौरान नदी किनारे अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन एडीओ ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए नदी में उतरकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रविवार को सैनी कॉलोनी के चार-पांच बच्चे कोसी चौकी घाटमपुर के पास कोसी नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय अचानक एक बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। बच्चे को पानी में डूबता देख वहां से गुजर रहे समाज कल्याण विभाग के एडीओ राहुल यादव की नजर उस पर पड़ी। उन्होंने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल नदी में उतरकर बच्चे को बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता से बच्चे की जान बच गई।
पुलिस को सूचना बच्चे को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.