रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बुधवार को पहाड़ी गेट स्थित हस्तकला केंद्र का निरीक्षण कर रामपुर के पारंपरिक शिल्प और स्थानीय उद्योग और पांरपरिक शिल्प को बढ़ावा देने और कारीगरों से संवाद कर उनके उत्पाद की डिजाइन गुणवत्ता बाजार में मांग और कच्चे माल की संभावनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जरी-जरदोजी टोपी और पतंग निर्माण से जुड़े कारीगरों से बातचीत की। कारीगरों ने बताया कि केंद्र में जरी-जरदोजी चट्टा-पट्टी साड़ियों और टोपी का निर्माण किया जा रहा है। पारंपरिक डिजाइन और बुनाई के कारण इन उत्पादों की देश के विभिन्न शहरों के साथ खाड़ी देशों में भी मांग है। जिलाधिकारी ने कारीगरों के प्रयासों की सराहना की。

प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग श्री अनुराग यादव को निर्देश ...