Rampur News: डंपर स्वामी के दो हत्यारोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर,जेल भेजा
रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: पटवाई में 29 जून को हुए डंपर चालक चंचल उर्फ चंद्रपाल हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। क्षेत्र के मदारपुर के मझरा झंडूपुरा निवासी डंपर चालक चंचल उर्फ चंद्रपाल की 29 जून की रात करीब 10 बजे मोगा ढाबे पर डंपर का पंचर लगवाने के दौरान सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के परिजनों ने नवाबनगर निवासी योगेश, विनोद, मुनेश और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक चंद्रपाल उर्फ चंचल के आरोपी योगेश की पत्नी से संबंध थे। योगेश ने पुलिस को बताया था कि चंचल ने उसकी पत्नी के कुछ आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए थे, जिससे समाज में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.