Rampur News: ठेला हटाने के विवाद में मां-बेटे को पीटा, केस दर्ज
रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मंगोली में ठेला हटाने के विवाद में आरोपियों ने मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगोली निवासी भूप सिंह के मुताबिक अट्ठारह अक्टूबर की शाम ठेला हटाने को लेकर सोमपाल, शंकरलाल और गणेश ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे ले आए और लात-घूंसों से मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंची उसकी मां को भी पीटा। हमले में मां-बेटे घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.