Rampur News: ट्रॉली खड़ी करने के विवाद में धारदार हथियार से हमला, सात पर केस
रामपुर, सितम्बर 4 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पसियापुरा जुनूबी गांव में जगह पर ट्रॉली खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने संजय सैनी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय सैनी के मुताबिक, 28 जुलाई की सुबह वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि राम सिंह उनकी जगह पर ट्रॉली खड़ी कर रहा था। विरोध करने पर राम सिंह, राकेश और सोनू समेत अन्य लोग उनके साथ विवाद करने लगे। आरोप है कि सभी ने धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले से बचने के दौरान उनके हाथ की कलाई में गंभीर चोट आई। परिजनों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और संजय को थाने ले गई। बाद में उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.