Rampur News: ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से टेम्पो पलटा, छह घायल
रामपुर, अक्टूबर 31 -- Rampur News: बिलासपुर में नैनीताल हाईवे स्थित जीरो प्वाइंट पर शनिवार दोपहर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से सवारियों से भरा टेम्पो सड़क पर पलट गया। हादसे में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल किसान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक वाहन समेत फरार हो गया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे रुद्रपुर से सवारियां लेकर बिलासपुर आ रहे टेम्पो को जीरो प्वाइंट के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे टेम्पो सड़क पर पलट गया और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में मिलक क्षेत्र के गांव पीपलसाना निवासी रामप्रसाद, उनकी पत्नी रामदुलारी, पोती पायल समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.