रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: सैफनी। थाना क्षेत्र में मडैयान झाऊ गांव में खेत की सिंचाई करने गए मुनेश की बाइक, ट्यूबवेल के पास से चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, 12 अगस्त की शाम बाइक खड़ी कर वह सिंचाई करने लगा था। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित ने शनिवार को थाने पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है। लगभग आठ दिन पहले भी खेत के पास से ही रवाना पट्टी गांव निवासी कुबेर सिंह की बाइक चोरी हो गई थी। यह भी पढ़ें- Hapur News: दो स्थानों पर बाइक चोरी कर ले गए चोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...