रामपुर, नवम्बर 28 -- Rampur News: रामपुर काठगोदाम नेशनल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने पर कार सवार दो लोगों ने दबंगई दिखाते हुए महिला कर्मी से अभद्रता और मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर महिला का हाथ पकड़कर बदसलूकी की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कोयला टोल प्लाजा पर कर्मचारी है। युवती के मुताबिक, शुक्रवार को वह ड्यूटी पर थी। इसी दौरान कार सवार दो युवक बिना टोल टैक्स दिए निकलने लगे। टोल मांगने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कुछ दूर जाकर कार रोकने के बाद आरोपियों ने युवती को अपने पास बुलाया और फिर अभद्रता करने लगे। युवती ने गाली देने का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसका हाथ पकड़ लि...