Rampur News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर,केस दर्ज
रामपुर, अगस्त 31 -- Rampur News: मुरादाबाद जिले के जयंतिपुर निवासी शाहनवाज ने शाहबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई शान पुत्र महबूब 27 अगस्त को दोपहर अपने चचेरे भाई रजा पुत्र मोहम्मद रफी के साथ बाइक से शाहबाद की ओर आ रहा था। बाइक शान चला रहा था, जबकि रजा पीछे बैठा था। इसी दौरान शाहबाद-बिलारी मार्ग पर महाकाली मोटर्स के सामने सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। अब पुलिस ने इस मामले में चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.