रामपुर, अक्टूबर 20 -- Rampur News: टांडा में झंडा चौक के पास सोमवार को सड़क किनारे 40 वर्षीय राजमिस्त्री का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मोहल्ला बरगद निवासी सगीर पुत्र इस्माइल के रूप में हुई है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। सगीर राजमिस्त्री का काम करता था और करीब दस साल से पत्नी से अलग रह रहा था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा हैं, जो अपनी मां के साथ ननिहाल में रहते हैं। परिजनों के मुताबिक, सगीर अकेले रहता था और नशे का आदी था। शव मिलने की जानकारी पर परिजन अस्पताल पहुंचे। नगर पालिका अध्यक्ष के पति हाजी सरफराज आलम ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। सीओ पंकज पंत ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम...