Rampur News: टांडा में दीपावली पर्व मनाया गया
रामपुर, नवम्बर 9 -- Rampur News: खुशियों, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक दीपावली का त्योहार नगर एवं क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। घरों और प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी बिजली की झालरों, दीपकों और मोमबत्तियों से सजाया गया। शाम होते ही पूरा नगर रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा-अर्चना के बाद घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों और युवाओं ने अनार, बम, फुलझड़ी और चरखी आदि आतिशबाजी का आनंद लिया। बाजारों और मोहल्लों में देर रात तक दीपावली की रौनक बनी रही। यह भी पढ़ें- Sasaram News: दीपों की रोशनी से नहाया जिला, श्रद्धा और उल्लास के साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.