Rampur News: टांडा के बाशिंदों को मिलेगी जाम से निजात, बाईपास के लिए 66 करोड़ मंजूर
रामपुर, अक्टूबर 12 -- Rampur News: टांड नगर और क्षेत्र के लाखों लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से अटके टांडा बाईपास निर्माण के लिए 66 करोड़ रुपये का बजट वित्त विभाग ने स्वीकृत कर दिया है। प्रस्ताव अब मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुमोदन के लिए पहुंच गया है। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद गजट जारी होगा और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बाईपास बनने से नगर के जाम में कमी और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। टांडा-मुरादाबाद मुख्य मार्ग पर आए दिन घंटों जाम लगा रहता है। इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों, किसानों और राहगीरों को परेशानी होती है। रात आठ बजे के बाद खनन के भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति गंभीर हो जाती है। मार्ग पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बाईपास की मांग कई वर्षों से उठ रही थी और व्यापारी इसके लिए लगातार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.