Rampur News: झूठे दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, दो पर केस
रामपुर, अगस्त 16 -- Rampur News: रामपुर में झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये वसूलने और दोबारा रकम मांगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जारी कुआं निवासी जुनैद अफसर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ला चिरान वाली गली निवासी शबाना और उसके पति इकबाल अफसर खां ने उसे बार-बार दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रकम की मांग की। आरोप है कि दबाव में आकर उसने चेक के माध्यम से रकम का भुगतान भी किया। जुनैद का दावा है कि भुगतान के बाद भी आरोपियों ने दोबारा रुपये मांगे और रकम देने से इनकार करने पर उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज करा दिया।तहरीर में जुनैद ने यह भी आरोप लगाया कि शबाना ने अपने बयानों में उसके साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.