रामपुर, जुलाई 25 -- Rampur News: रामपुर। दिनभर सूरज और बादलों के बीच चली तनातनी के बाद आखिरकार मौसम ने करवट ली। धूप-छांव के खेल के बीच हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को तीखी गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई, वहीं दूसरी ओर बेतहाशा बिजली कटौती ने शहरवासियों का मजा किरकिरा कर दिया। ​सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी। दोपहर होते-होते ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश की बूंदें गिरते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम बेहद सुहाना हो गया। पार्कों और सड़कों पर लोग इस खुशनुमा मौसम का आनंद लेते नजर आए। बीते कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी से राहत मिलने पर आम जनता के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को रामपुर जिले का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया। रविवार को बारिश का भी अनुमान है...