Rampur News: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
रामपुर, अगस्त 11 -- Rampur News: रामपुर में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से क्षेत्रवासियों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कुछ देर बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे। सुबह से ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे थे और पंखे-कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे थे। मंगलवार को पहले रिमझिम और फिर तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.