रामपुर, जुलाई 9 -- Rampur News: ​रामपुर। शहर में गुरुवार की सुबह से ही आसमान में काले बादलों के डेरे के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने शहर को सराबोर कर दिया। जहां एक तरफ इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका के दावों की पोल खोलकर रख दी। महज कुछ घंटों की बारिश के बाद शहर की कई सड़को और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली, जिससे आम जनता को भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को भी बारिश के आसार है。 यह भी पढ़ें- Amroha News: झमाझम बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोलसड़कों पर जगह-जगह जलभराव , रेंगते दिखे वाहन ​बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों से लेकर रिहायशी इलाकों की गलियों तक, हर तर...