रामपुर, अगस्त 15 -- Rampur News: मिलकखानम। झमाझम बारिश में थाने की दीवार गिरने से अफरा तफरी मच गई। गनीमत यह रही हादसे के समय कोई घटना नहीं हुई। मामला मिलकखानम थाने का है। शुक्रवार सुबह तड़के झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के दौरान थाने की दीवार गिरी तो अफरा तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मी घबरा गए। इस दौरान आसपास के लोगों के अलावा पुलिस स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। आनन फानन में दीवार की ईंट हटाकर देखा गया। गनीमत यह रही कोई भी हादसे का शिकार नहीं हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...