Rampur News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दी राहत, सड़कें और गलियां जलमग्न,जनजीवन प्रभावित
रामपुर, सितम्बर 2 -- Rampur News: पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। सुबह से ही छाए काले बादलों के बाद शुरू हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, इस राहत के साथ ही शहर की बुनियादी व्यवस्थाओं की पोल भी खुल गई। महज कुछ घंटों की बारिश में शहर के प्रमुख मार्ग, चौराहे और निचली बस्तियों की गलियां जलमग्न हो गईं, जिससे सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। नालों की सही समय पर सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। सिविल लाइंस, शहर और मुख्य बाजार वाले इलाकों में जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर पानी में गाड़ियां बंद हो गईं, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। स्थानीय निवासियों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.