रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: दिनभर की उमस और भीषण गर्मी के बाद मंगलवार की सुबह आखिरकार मौसम ने करवट बदली और आसमान से बरसीं राहत की बूंदों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन, मौसम का यह मिजाज बदलते ही बिजली विभाग की पोल एक बार फिर खुल गई। तेज हवा और बारिश की पहली बूंद गिरते ही शहर के बड़े हिस्से की बत्ती गुल हो गई, जिसने जनता की खुशियों पर पानी फेर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...