रामपुर, जुलाई 19 -- Rampur News: ज्वालानगर क्षेत्र के कई मौहल्लों में रविवार की सुबह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण क्षेत्र के सैकड़ों घरों में पानी की बूंद-बूंद के लिए त्राहि-त्राहि मची रही। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में बिना सूचना के पानी बंद होने से दैनिक दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों को पीने और खाना बनाने के पानी के लिए दूर-दराज के हैंडपंपों और निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ज्वाला नगर क्षेत्र में आए दिन पानी की किल्लत आती रहती है जिससे स्थानीय लोगो को परेशानी का सामना करना पड़...