Rampur News: ज्वालानगर में गहराया पानी का भीषण संकट, बूंद-बूंद को तरसे लोग
रामपुर, सितम्बर 16 -- Rampur News: शहर के प्रमुख आवासीय क्षेत्र ज्वाला नगर में पेयजल आपूर्ति ठप होने से भीषण जल संकट गहरा गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के नलों में पानी की सप्लाई बंद रहने से हजारों आबादी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो नलों में पानी गायब था। दोपहर तक स्थिति जस की तस बनी रही। पेयजल संकट के चलते क्षेत्र के लोग दूर-दराज के हैंडपंपों और निजी समरसेबल वाले मकानों से बर्तन, बाल्टियां और डिब्बे लेकर पानी ढोने को मजबूर दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह काम पर जाने वाले नौकरीपेशा लोगों और स्कूली बच्चों को हुई। बिना समय पर नाश्ता बने और दैनिक कार्यों से निपटे बिना ही कई लोगों को गंतव्य के लिए निकलना पड़ा। गृहिणियों का कहना है कि रसोई और साफ-सफाई का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। कई परिवारों को त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.