रामपुर, जुलाई 14 -- Rampur News: रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के जौहर विश्व विद्यालय को दिए गए नोटिस के जवाब देने की समय अवधि समाप्त हो गई। नोटिस का जवाब न देने पर दमकल विभाग ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। मालूम हो कि लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिले के सभी कोचिंग सेंटर, स्कूल व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराया गया था। इसी क्रम में 29 और एक जुलाई को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में संयुक्त अग्नि सुरक्षा ऑडिट एवं विस्तृत भौतिक निरीक्षण किया गया था। इस दौरान टीम को तमाम खामियां मिलीं थीं। कहीं मानक के अनुसार उपकरण नहीं थे तो कहीं निकासी का मानक अनुसार रास्ता नहीं थी。

निरीक्षण में चिन्हित समस्त अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों निरीक्...