रामपुर, अगस्त 4 -- Rampur News: सपा नेता आजम खां के मोहम्मद अली जौहर जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों के ध्स्तीकरण पर फिलहाल रोक जारी रहेगी। सोमवार को कमिश्नर कोर्ट में जौहर विवि प्रबंधन की अपील पर सुनवाई करते हुए मंडलायुक्त ने निचली अदालत (आरडीए उपाध्यक्ष) से संबंधित प्रकरण का रिकार्ड तलब किया है। इस मामले में अब 10 अगस्त को सुनवाई होगी। मालूम हो कि आरडीए के क्षेत्रीय अवर अभियंता द्वारा 28 जून को वाद दर्ज कर मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर आठ जुलाई तक संबंधित 38 भवनों के नक्शा आदि दाखिल करने का आदेश दिया था। जौहर विवि प्रबंधन की ओर से दाखिल किए गए जवाब के बाद आरडीए द्वारा व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया, जिसमें 15 जुलाई को जौहर विवि प्रबंधन का पक्ष सुनने के बाद रामपुर विकास प्राधि...