रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: रामपुर। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन को प्रशासनिक और कानूनी मोर्चे पर फिलहाल बड़ी राहत मिली है। मंडलायुक्त कोर्ट ने यूनिवर्सिटी कैंपस के 38 भवनों के ध्वस्तीकरण के रामपुर विकास प्राधिकरण के आदेश पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत के इस रुख के बाद आरडीए उपाध्यक्ष का ध्वस्तीकरण आदेश फिलहाल निष्प्रभावी हो गया है, जिससे विवि परिसर में फिलहाल बुलडोजर की कार्रवाई पर विराम लग गया है। आरडीए ने जारी किया था नोटिस यह भी पढ़ें- जौहर यूनिवर्सिटी को अंतरिम राहत पर छात्रों ने मनाया जश्न, जिंदाबाद के लगाए नारेनोटिस की प्रक्रिया रामपुर विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय अवर अभियंता ने 28 जून को वाद दर्ज कर मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के सचिव और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया था। नोटिस में आठ जुलाई तक सं...