रामपुर, अक्टूबर 16 -- Rampur News: रामपुर। कानूनी दावंपेंच या वजह कोई और...सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां, उनके छोटे बेटे एवं सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और पत्नी एवं पूर्व सांसद डा. तजीन फात्मा ने मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से भले ही खुद को अलग कर लिया है लेकिन, भ्रष्टाचार और मनी लॉड्रिंग के आरोप में फंसे जौहर ट्रस्ट ने आजम के पूरे परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। जिस वक्त घपलेबाजी हुई थी, उस वक्त ये सब ट्रस्ट में शामिल थे। मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट आजम के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करती है। इस ट्रस्ट में आजम खां अध्यक्ष थे जबकि उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा सचिव, इतना ही नहीं आजम खां के दोनो बेटे अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम इस ट्रस्ट के सदस्य हुआ करते थे लेकिन, आजम खां और जौहर ट्रस...