रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: मिलक। जॉब देने के बहाने ठगी करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तो साइबर ठगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी में काम आने वाले उपकरणों को भी बरामद किया है। गुरुवार को साइबर अपराध को रोकने और प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी विकास गंगवार निवासी ग्राम गुलड़िया,राजीव निवासी ग्राम बीसलपुर थाना शीशगढ़ जनपद बरेली को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खुटिया पर दविश देकर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों के पास से साइबर ठगी करने के उपकरण 07 मोबाइल फोन, 09 एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक, एक चैंक बुक, एक सिम कार्ड वीआई कम्पनी की बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।

पूछताछ में जॉब देने के बहाने ठगी की बात कबूली म...