Rampur News: जैन समाज ने तीर्थंकर पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया
रामपुर, अगस्त 20 -- Rampur News: बुधवार को जैन समुदाय ने धार्मिक हर्षोल्लास के साथ तीर्थंकर पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया। मंदिर में विशेष अभिषेक-पूजन किया गया और निर्वाण लाडू चढ़ाकर शांति एवं मोक्ष की कामना की गई। नगर के मौहल्ला साहूकारा स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में समुदाय के नागरिक एकत्र हुए। इसके उपरांत विशेष धार्मिक परिधान धारण कर पुजारी के रूप में मंदिर की वेदी में विराजमान तीर्थंकर प्रतिमाओं का अभिषेक किया। अभिषेक व शांतिधारा के बाद संगीतमय पूजन किया गया। पुजारियों ने विशेष मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक रीति से बना निर्वाण लाडू चढ़ाया। समुदाय के अन्य नागरिकों ने भी लाडू चढ़ाकर जीवन में सुख-शांति एवं मोक्ष की मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक भक्ति भाव से सम्पन्न जैन समाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.