Rampur News: जुलूस-ए-मुहम्मदी में उमड़ा सैलाब, सरकार की आमद मरहबा से गूंजीं सदाएं
रामपुर, अगस्त 26 -- Rampur News: रामपुर। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-ए-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर शहर का कोना-कोना रूहानी फिजा और मरहबा या मुस्तफा की दिलकश गूंज से सराबोर हो उठा। जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर पारंपरिक बारावफात का केंद्रीय जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत, एहतराम और बेमिसाल शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस में उमड़े अकीदतमंदों का सैलाब, लहराते सब्ज परचम, और गूंजती नात-ओ-दुरूद की सुरीली आवाजों ने पूरे माहौल को नूरानी बना दिया। सुबह की नमाज के बाद से ही शहर के विभिन्न मोहल्लों से छोटे-छोटे जुलूस और अंजुमने अपने-अपने क्षेत्रों से रवाना होकर जुलूस के प्रस्थान स्थल पर इकट्ठा होने लगी थीं। मुख्य जुलूस का आगाज तयशुदा समय पर उलमा-ए-कराम और शहर के गद्दीशीनों की सरपरस्ती में दुआ-ख्वानी के साथ हुआ। जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.