Rampur News: जिले में 25 स्थानों पर होगी आतिशबाजी की बिक्री, प्रक्रिया शुरू
रामपुर, नवम्बर 3 -- Rampur News: रामपुर। जिले में दिवाली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए जिलेभर में 25 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिन पर सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड कर्मी मुस्तैद रहेंगे। जिससे आग की घटना हो जाने पर फौरन काबू पाया जा सके। आतिशबाजी की बिक्री के लिए लाइसेंस प्रक्रिया भी शुरू हो गई। दिवाली निकट आते ही बच्चों और बड़ों में आतिशबाजी खरीदने को लेकर खासी उत्सुकता है। इसको लेकर ही प्रशासन की ओर से हर वर्ष आबादी क्षेत्र से अलग आतिशबाजी बिक्री के लिए स्थलों का चयन किया जाता है। जिसके बाद आतिशबाजी बिक्री के लिए आवेदकों को विभिन्न शर्तों पर अस्थाई लाइसेंस उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वह चयनित स्थल पर अपनी दुकान लगाकर आतिशबाजी की बिक्री कर सकें। विभागों की ओर से आतिशबाजी की बिक्री के लिए लाइसेंस आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आतिशबाजी बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.