Rampur News: जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार
रामपुर, नवम्बर 9 -- Rampur News: रामपुर में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपोत्सव पर घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक आकर्षक सजावट की गई। शाम ढलते ही घर और आंगन दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों और आकर्षक लाइटों ने शहर से लेकर गांवों तक रोशनी की छटा बिखेर दी। वहीं, रात होते ही आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया। कहीं रंगीन रोशनी बिखेरते अनार तो कहीं आसमान में चमकते पटाखों ने दीपावली के उत्साह को और बढ़ा दिया। दीपावली को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने घरों की साफ-सफाई और सजावट के बाद विधि-विधान से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, बाजार में उमड़ी रिकॉर्ड भीड़ परिवार के सदस्यों ने एक साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.