रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर ड्यूटी के दौरान सीनियर फार्मासिस्ट को तीमारदार ने पीट दिया। साथ ही कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने अस्पताल में तैनात एक गार्ड से भी गाली-गलौज की। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में सीनियर फार्मासिस्ट किशन सिंह सुप्याल दवा काउंटर पर थे। दोपहर के वक्त भीड़ में लगे एक युवक से उनका दवा लेने को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट कर दी, जिससे उनके कपड़े भी फट गए। अस्पताल के गार्ड मुमताज अहमद खां ने युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली-गलौज की। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई। बाद में आरोपी युवक भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस भी ...