रामपुर, अगस्त 1 -- Rampur News: रामपुर। मौसम में बदलाव और संक्रामक बीमारियों के प्रसार के कारण जिला अस्पताल में मरीजों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि सुबह ओपीडी शुरू होने से काफी पहले ही पर्चा काउंटर पर मरीजों और उनके परिजनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। ​अस्पताल परिसर में सुबह आठ बजे से ही गहमागहमी का माहौल बन जाता है। रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर चेकिंग रूम और दवा वितरण केंद्र-हर जगह बस मरीजों की लंबी लाइनें ही नजर आ रही हैं। दूर-दराज के गांवों से आए ग्रामीण तड़के ही अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण उन्हें डॉक्टर तक पहुंचने में दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच मरीजों को कतार में खड़े रहने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...