रामपुर, अगस्त 5 -- Rampur News: भीषण गर्मी और बदलते मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। स्थानीय जिला अस्पताल में अचानक मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह पर्चा बनवाने की खिड़की से लेकर डॉक्टरों के चैंबर और दवा वितरण केंद्र तक मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार आम दिनों के मुकाबलें लगभग दोगुनें मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज वायरल फीवर, उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन और स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याओं से पीड़ित हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर मौसम की मार सबसे ज्यादा पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...