Rampur News: जिमनास्टिक और कबड्डी के जिला स्तरीय चयन ट्रायल 15 नवंबर से
रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: प्रदेश स्तरीय सीनियर जिमनास्टिक और कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। प्रभारी क्रीड़ाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सीनियर पुरुष एवं महिला जिमनास्टिक का ट्रायल 15 नवंबर को दोपहर तीन बजे, सीनियर महिला कबड्डी का 17 नवंबर और सीनियर पुरुष कबड्डी का 25 नवंबर को दोपहर तीन बजे शहीद-ए-आजम स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा। इसके तहत जिमनास्टिक का ट्रायल 17 नवंबर, महिला कबड्डी का 18 नवंबर और पुरुष कबड्डी का 26 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। मंडलीय स्तर पर चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.