रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: मसवासी। मसवासी की सड़कों पर इन दिनों चलना नहीं, बल्कि जूझना पड़ रहा है। नगर लगातार जाम के ऐसे दलदल में धंस चुका है, जहां हर गुजरता दिन लोगों के लिए नई मुसीबत बनकर सामने आ रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि चंद मिनट का रास्ता तय करने में घंटों लग रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी हालात को और भयावह बना रही है। नगर में बुधवार और रविवार को दिन चढ़ते ही सुबह पांच बजे से मुख्य बाजार में सड़क पर लगने वाला लहसुन बाजार पूरे सिस्टम को ठप कर देता है। सड़क के बीचों-बीच सजीं दुकानों और ठेलों के आगे वाहन क्या, लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। हर दिन लगने वाला यह कब्जा अब व्यवस्था पर सवाल बन चुका है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। भीषण जाम में स्कूली बसें भी फंसकर रह जाती हैं। जिस कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पह...