Rampur News: जानलेवा हमले में केस दर्ज करने के आदेश
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में हुए मारपीट और जानलेवा हमले के एक मामले में कोर्ट ने केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लाल मस्जिद निवासी मोहम्मद अमीन ने अपने अधिवक्ता मोहम्मद सरदार के जरिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें कहा गया कि 23 अगस्त को उसका 13 वर्षीय बेटा अजीम किला गेट से पानदरीबा की ओर जा रहा था, रास्ते में पुरानी रंजिश के चलते यासीन और उसके साथियों ने मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की। अधिवक्ता के अनुसार कोर्ट ने शहर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.